हरियाणा

सोहना में पति की यातनाओं से तंग महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, 8 साल के बच्चे से छीना मां का साया

डेस्क: सोहना की MVN सोसाइटी में हर किसी को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पढ़े लिखे पति की यातनाओं से तंग आकर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के शमीमार गांव निवासी दीपा की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मार्च 2018 में जनकपुरी निवासी जितेंद्र उर्फ जतिन के साथ धूमधाम से हुई थी। अगर हम मृतका का पिता की माने तो शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में लड़ाई-झगड़ा होने लगा जिसके बाद दोनों दिल्ली से गुरुग्राम आ गए।
उसके बाद सोहना की MVN सोसाइटी में फ्लैट खरीद कर यही रहने लगे लेकिन और करीब 6 माह से जतिन उनकी बेटी को काफी प्रताड़ित कर रहा था। घटना से एक दिन पहले ही उनकी बेटी दिल्ली अपने मायके से सोहना आई थी जिसको उस रात भी टॉर्चर किया गया जिसने तीसरी मंजिल की बालकोनी से कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
बता दें कि अपनी बेटी की मौत खबर सुनकर सोहना पहुंचे मायके वालों के आरोपों ने इस रिश्ते की एक दर्दनाक तस्वीर सामने रख दी है। दीपा के पिता का आरोप है कि उसका पति अपने दोस्त को घर बुलाकर शराब पिता था ओर उसको भी पिलाता था। जो कि शराब के नशे अपने दोस्त के सामने दीपा का मजाक उड़ाता था व उसके साथ मारपीट भी करता था जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है।
पिता ने शक जाहिर किया है कि शायद जतिन ने उसकी बेटी को बालकॉनी से धक्का देकर नीचे फेंका हो। मृतका की छोटी बहन व मां का कहना है कि जिस बेटी को उन्होंने वर्ष 2018 में खुशी-खुशी विदा किया था, आज उसी बेटी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
हालांकि फिलहाल इस मामले में सोहना सिटी थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति जितेंद्र उर्फ जतिन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *