डेस्क: सोनीपत के रोहट गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक गाड़ी के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव जौली निवासी सोनू के रूप में हुई है। सोनू कल सुबह नरेला स्थित अपनी ससुराल से घर के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गया।
परिजनों ने नरेला थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। अब रोहट के पास गाड़ी में शव मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू कल सुबह नरेला स्थित अपनी ससुराल से घर के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा और अचानक लापता हो गया। परिजनों ने सोनू की काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो नरेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
इसके बाद आज रोहट गांव के पास एक गाड़ी में सोनू का शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सोनू की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर चोट के निशान कैसे आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


