हरियाणा

हरियाणा में Love Marriage पर रोक की खबरों पर विराम, सरपंच बोले- ”ना कोई रोक, ना बहिष्कार; बस संस्कृति बचाने की अपील

डेस्क: हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के ससुराल गांव आर्यनगर में ‘लव मैरिज पर रोक’ और ‘सामाजिक बहिष्कार’ की खबरों पर गांव के सरपंच और स्थानीय बीजेपी नेता हनुमान ने विराम लगा दिया है।

बातचीत में गांव के सरपंच रतन टाक ने जोर देकर कहा कि आर्यनगर एक ऐसा गांव है जहां 36 बिरादरी के लोग पूर्ण सद्भावना के साथ रहते हैं और वहां लव मैरिज पर रोक लगाने का कोई फरमान जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को हुई पंचायत में केवल हाल ही में विवाह करने वाले युवक-युवती के अभिभावकों की सहमति से यह बात रखी गई थी कि गांव की मर्यादा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए एक ही गांव के लड़का-लड़की आपस में शादी न करें। भविष्य में इस परंपरा को बनाए रखने के लिए किसी सामाजिक बहिष्कार के बजाय केवल जागरूकता अभियान ही चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *