नई दिल्ली

ड्राइवर का कंट्रोल खोने के बाद बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिरी स्कूल वैन

डेस्क: दिल्ली-NCR से सटे गाजियाबाद स्थित प्रताप नगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। DAV स्कूल के चार बच्चों को ले जा रही एक प्राइवेट वैन अचानक ड्राइवर के कंट्रोल खो देने के कारण सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में वैन में सवार चारों बच्चे पूरी तरह सेफ हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रताप नगर इलाके में हुई। वैन लखन चला रहा था।  अचानक गाड़ी पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क के किनारे नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वैन में सवार बच्चों की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच थी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके माता-पिता को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया।   जांच में सामने आया है कि यह वैन स्कूल प्रशासन की आधिकारिक गाड़ी नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर मिलकर बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए यह प्राइवेट वैन किराए पर लगा रखी थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *