नई दिल्ली

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं- उनके नेतृत्व में नई गति से आगे बढ़ रही दिल्ली

डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शहर का स्वरूप बदल रहा है और इसके साथ लोगों के जीवन में नई सुविधाएं, नए अवसर और नई आशाएं जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मां भारती की सेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र को निरंतर आगे ले जाने का आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है।

गुप्ता ने प्रधानमंत्री के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए समस्त दिल्लीवासियों की ओर से उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं। भाजपा और दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे करने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। आशीर्वाद का दिया के तहत दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बृहस्पतिवार शाम सवा लाख दिए जलाए जाएंगे। आयोजन प्रधानमंत्री के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को समर्पित होगा।

इससे पहले गुप्ता ने दिल्ली के हर परिवार से बृहस्पतिवार शाम छह बजे से सात बजे के बीच अभियान के तहत दीया जलाने और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और मां भारती की सेवा में निरंतर शक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।        मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार त्यागराज स्टेडियम में विशाल रक्तदान शिविर व खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन भी कर रही है और श्रमिकों के लिए ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *