अन्य

एपल ने त्योहारों के बीच भारतीय ग्राहकों को दिया तोहफा, iPhone 17 की कीमतों में भारी कटौती

डेस्क: एपल ने भारत में आईफोन 17 की कीमत प्रतिस्पर्धी रखने और बिक्री बढ़ाने के लिए मार्जिन को घटा दिया है। इससे त्योहारों के बीच भारतीय ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा और अब 15 हजार रुपए की बचत होगी। कंपनी टैक्स, डीलर मार्जिन पर असर खुद झेल रही है। ऐसा न करने पर आईफोन 17 की शुरुआती कीमत ₹99 हजार के बजाय ₹1,14,752 होती। अमेरिका में 256 जीबी बेस मॉडल की कीमत 899 डॉलर (₹86,259) है। भारत में प्रति फोन ₹2,500 आयात शुल्क, 10% रिटेल मार्जिन और 18% GST जुड़ता है।

आईफोन 17 की 87% हिस्सेदारी 
भारत में एपल की कुल बिक्री में आईफोन 17 और नॉन-प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 87 फीसदी है। इसी मॉडल के दम पर हर तिमाही कंपनी की बिक्री 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ रही है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक साल की पहली तिमाही में 4% बाजार हिस्सेदारी के साथ यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।
iPhone 17 के फीचर्स 
डिस्प्ले : 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और Always-On Display का सपोर्ट,  ब्राइटनेस 3000 nits तक

प्रोसेसर : A19 चिप (3 nm), सीपीयू हेक्सा-कोर (2×4.26 GHz + 4×2.60 GHz), जीपीयू  Apple GPU (5-कोर ग्राफिक्स)
कैमरा : 48MP डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम (मेन और अल्ट्रा-वाइड) है, जो मैक्रो फोटोग्राफी, 18MP का Center Stage फ्रंट कैमरा
स्टोरेज : 256GB से शुरू
बैटरी और कनेक्टिविटी : 41:00h endurance, 1000 cycles, तेज MagSafe चार्जिंग, और Wi-Fi 7
प्रो, ड्यूओ पर पूरा टैक्स 
कंपनी प्रीमियम प्रो, प्रो मैक्स और नए ड्यूओ मॉडल पर ग्राहकों से पूरा टैक्स वसूल रही है। ड्यूओ की अमेरिका में बेस प्राइस 1,999 डॉलर (₹1.92 लाख) है। भारत में असेंबल न होने से इस पर 16.5% आयात शुल्क, 18% जीएसटी और 11% रिटेल मार्जिन लगता है। इसके कारण भारत में इसका बिक्री मूल्य 2.99 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *