नई दिल्ली

Delhi: हैवान बना पति, अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर हथौड़े से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डेस्क:  उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर गांव में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। उसने पत्नी के सिर पर कई बार वार किए, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को हुई इस घटना के बाद आरोपी संजय को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अशोक विहार थाने को वजीरपुर गांव से हत्या के प्रयास की एक PCR कॉल मिली थी। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी संगीता पर हमला किया। महिला के सिर पर कई चोटें आईं, जिसके बाद उसे दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे आगे के इलाज के लिए एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हमले के बाद आरोपी ने घर को बाहर से बंद कर दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, मकान मालिक और उनके भाई ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमले में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा जब्त कर लिया। अशोक विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *