नई दिल्ली

PM मोदी के जन्मदिन पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, CM रेखा गुप्ता की अपील

डेस्क: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए “आशीर्वाद का दीया” जलाने का आग्रह किया। भाजपा और दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महीने भर चलने वाले अभियान के दौरान 13,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा की थी। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए एक वीडियो में दिल्ली के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “मैं हर परिवार से अपील करती हूं कि वे 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और मां भारती की सेवा में निरंतर शक्ति के लिए प्रार्थना करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *