डेस्क: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर विवाद (Controversy) और टकराव का दौर देखने को मिल रहा है। शो में इस बार कुल 16 कंटेस्टेंट्स शामिल (Contestants) हुए हैं और पहले ही दिन से कई कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। अब शो के पहले वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) का समय नजदीक है और ऐसे में दर्शकों (Viewers) की नजर इस बात पर टिकी है कि पहले हफ्ते के नॉमिनेशन (Nominations) में शामिल कंटेस्टेंट्स में से किसे सबसे ज्यादा खतरा है।
पहले हफ्ते के लिए लव गिल, अर्शिफा खान, उदिति सिंह और कनिका मान को नॉमिनेट किया गया है। इन चारों कंटेस्टेंट्स के लिए यह पहला नॉमिनेशन है। अब दर्शकों के वोट यह तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे कि इन चारों में से किस कंटेस्टेंट के हिस्से में सबसे कम वोट आते हैं। हालांकि इस सीजन में नॉमिनेशन के बाद बाहर होने का तरीका पहले के सीजन से अलग रखा गया है।
इस बार हर कंटेस्टेंट को दो जीवनदान दिए गए हैं। यानी किसी कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने के बाद अगर उसे सबसे कम वोट मिलते हैं, तो वह सीधे घर से बाहर नहीं होगा। इसके बजाय उसके खाते से एक जीवनदान कम हो जाएगा। किसी कंटेस्टेंट के दोनों जीवनदान खत्म होने के बाद ही उसके शो से बाहर होने की स्थिति बनेगी। इसी वजह से पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में शामिल चारों कंटेस्टेंट्स के लिए यह दौर खास महत्व रखता है।
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। सामने आए रिएक्शन में कई लोग अपनी पसंद और अनुमान जाहिर कर रहे हैं। ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में अर्शिफा खान या उदिति सिंह के अपना पहला जीवनदान गंवाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम स्थिति वोटिंग के नतीजों से ही स्पष्ट होगी।
इसी बीच बिग बॉस 20 के घर में पहले कैप्टन बनने की रेस भी शुरू होने वाली है। कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, आसिफ खान और युंग डीएसए उर्फ हर्ष के बीच कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस मुकाबले के जरिए यह तय होगा कि घर का पहला कैप्टन कौन बनेगा। इस टास्क के विजेता को रूम नंबर 20 का सरप्राइज भी मिलेगा।
शो में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, रीति तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, लव गिल, कुशाल तंवर, तनमय सिंह, हर्ष मछारे, रोहेद खान और रिया यादव समेत 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं।
शुरुआत से ही घर में विवादों का सिलसिला भी जारी है। अब तक दो बड़ी लड़ाइयां सामने आ चुकी हैं। पहली भिड़ंत काजी तौकीर और युंग के बीच मिमिक्री को लेकर हुई। इसके बाद अर्शिफा खान की आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ भी बहस हुई। इस दौरान अर्शिफा ने कहा कि उन्हें छोटी न समझा जाए। आम्रपाली और माही के साथ हुई उनकी लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। अब पहले हफ्ते के नॉमिनेशन और जीवनदान के नियम के बीच यह देखना अहम होगा कि चारों में से किस कंटेस्टेंट का पहला जीवनदान खत्म होता है।

