राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश!

एक गाड़ी… 5 किलो से ज्यादा हेरोइन… और उसके पीछे छिपा था सीमा पार से चल रहा पूरा नेटवर्क! जम्मू-कश्मीर में NCB ने एक बड़े ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है।

22 अगस्त को NCB को खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर जम्मू के पंजतीर्थी इलाके में एक वाहन को रोका गया। तलाशी में 5.16 किलो हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद हुई और बारामूला के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ से कथित नेटवर्क के एक मास्टरमाइंड और सप्लायर तक पहुंच मिली। NCB ने उसे लेह में ट्रैक करके 24 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया—यानी शुरुआती जब्ती के सिर्फ दो दिन के अंदर।

NCB के मुताबिक शुरुआती जांच में हेरोइन के पाकिस्तान से आने और उरी सेक्टर के रास्ते भारत में प्रवेश करने का संदेह है। अब एजेंसी इसके सप्लायर, पैसे के लेन-देन, ट्रांसपोर्टरों और आगे के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है।

यानी ये सिर्फ ड्रग्स की खेप नहीं थी… जांच अब उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की है, जो इसके पीछे काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *