दरभंगा

कमतौल के करजापट्टी में हुंडई i10 कार से 279 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, चालक फरार

मद्यनिषेध टीम ने पीछा कर कार को रोका, क्रेन की मदद से वाहन को निकालकर उत्पाद थाना सदर लाया गया

 

दरभंगा, 10 अक्टूबर 2026 :-सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा शुक्रवार की शाम अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी में एक हुंडई i10 कार से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की गई। कार से कुल *279 लीटर नेपाली देसी शराब* बरामद हुई है।

 

उन्होंने बताया कि मद्यनिषेध टीम को कार्रवाई के दौरान संदिग्ध हुंडई i10 कार दिखाई दी। टीम ने कार का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

 

इसके बाद मद्यनिषेध टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 279 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। आवश्यक कार्रवाई के लिए कार एवं बरामद शराब को उत्पाद थाना सदर, दरभंगा लाया गया।

 

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *