दरभंगा।संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में आज से यानी रविवार 11 अक्टूबर से दशहरा पूजा का दस दिनों तक अवकाश रहेगा। अब 22 अक्टूबर से ही अवकाश बाद मुख्यालय में कामकाज शुरू होगा।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि 11 को कलश स्थापना एवं अधिकृत साप्ताहिक अवकाश पूर्व से ही घोषित है। वहीं, विगत दिनों में अतिआवश्यक कार्यों को सम्पादित करने के लिए पांच अवकाश दिनों में भी मुख्यालय को खोलकर रखा गया था। इसलिए उक्त पांच तिथियों का क्षतिपूर्ति अवकाश समायोजित करते हुए 12 से 16 अक्टूबर तक मुख्यालय बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, 17 से 21 तक पहले से ही अधिकृत पूजावकाश है।


