दरभंगा

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

दरभंगा, 10 अक्टूबर 2026 :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार एवं पदाधिकारीवार समीक्षा करते हुए आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया।

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करें तथा नियमानुसार उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *