अन्य

नितिन गडकरी बोले- अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय, कहा- पहले जितना काम नहीं कर सकता

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक भविष्य और जिम्मेदारियों को लेकर अहम संकेत दिए हैं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब वे पहले की तरह सार्वजनिक कार्यों में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है।

गडकरी ने कहा कि हाल के समय में सार्वजनिक कार्यों में उनकी हिस्सेदारी काफी कम हुई है। उन्होंने नई पीढ़ी को आगे आने और जिम्मेदारियां संभालने की जरूरत पर जोर दिया।

गडकरी के इस बयान को राजनीति में उनके भविष्य और जिम्मेदारियों के संभावित बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *