दरभंगा, :-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत सझुआर पंचायत के बिकुपट्टी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 283 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने बाल हितैषी योजनाओं को बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। इन योजनाओं को हर स्तर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दी गई है।
विधिक सेवा प्राधिकार पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों के सहयोग से बच्चों को बाल अनुकूल कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है।
उन्होंने बालश्रम, शिक्षा के अधिकार, बच्चों के भरण पोषण आदि की विस्तृत चर्चा की।
प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने विवादों के निपटारे के लिए स्थायी लोक अदालत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 एवं 12 सितंबर को होने वाले वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को अपनाने की सलाह दी।
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रितु कुमारी, सहायिका रेनू देवी, आशा कार्यकर्ता आभा कुमारी, जीविका सुधीरा कुमारी, पीएलवी नितीश कुमार राम, शशिकांत झा ‘महात्मा’, हरिश्चंद्र झा, गौरीशंकर झा, त्रिवेणी कान्त झा, जयचंद्र झा, युवराज कुमार झा, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।

