करनाल जिला प्रादेशिक राष्ट्रीय स्थानीय हरियाणा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन

करनाल, 07 अक्तूबर। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के लिए पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर को नियुक्त किया गया है, जो जिला के विभिन्न गांवों व स्थानों पर जाकर लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं, नालसा स्कीमों, सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को मोबाइल वैन के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसों व पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बयाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार राणा व पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने गांववासियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं, नालसा स्कीमों, सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर राजेशलता ने राजकीय उच्च विद्यालय शाहपुर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए जागरूकता शिविर लगाया और उन्हे पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया, नशे से दूर रहने और माता-पिता, गुरुजनों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली प्रबंधन की भी जानकारी दी और अपने परिजनों व रिश्तेदारों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *