करनाल के हर घर में लहराएगा तिरंगा, राष्टï्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाएं- महापौर रेणु बाला गुप्ता।

नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फहराया राष्टï्रीय ध्वज- निगमायुक्त सलोनी शर्मा।

हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत 17 अगस्त तक नगर निगम क्षेत्र में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम।
करनाल 12 अगस्त, ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत नगर निगम करनाल द्वारा शहरवासियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने तथा राष्टï्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसके तहत बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्टï्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और पूरे सम्मान के साथ राष्टï्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्टï्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और देश की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों को अधिक से अधिक प्रेरित करने का संकल्प लिया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्टï्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए प्रत्येक भारतीय अपने घर की छत पर तिरंगा फहराए और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्टï्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाएं।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हैं। देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित किया। इसलिए राष्टï्रीय ध्वज के सम्मान के साथ-साथ हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को भी सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा 9 से 17 अगस्त तक शहर में विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्टï्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ उन्हें अभियान से सक्रिय रूप से जोडऩा है।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर ‘वंदे मातरम’ थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं, जहां नागरिक एवं युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रमुख स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्टï्र गौरव से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा नागरिकों को राष्टï्रीय ध्वज उपलब्ध करवाने के लिए तिरंगा वितरण स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को वितरित किए जा रहे तिरंगे।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम की टीमें शहर के विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों को तिरंगा झंडे वितरित कर रही हैं। नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसलिए नगर निगम द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बाजारों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों को भी अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
नागरिकों से अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील।
महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्टï्रप्रेम का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से शहर के प्रत्येक घर तक देशभक्ति की भावना पहुंचाना नगर निगम का उद्देश्य है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर का प्रत्येक घर तिरंगे की शान से रोशन हो और करनाल एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करे।

