उत्तर प्रदेश के गोंडा में दीपावली पर श्री नानक स्वीट्स और पीपल चौराहा स्थित गायत्री आहार स्थल पर एक युवक ने दुकानों के असली यूपीआई क्यूआर कोड उतारकर अपना क्यूआर चिपका दिया और भाग गया। मिठाई खरीदने आए ग्राहकों ने उसी फर्जी क्यूआर कोड पर पेमेंट किया और पैसा दुकानदारों के बजाय ठग के खाते में चला गया। दोनों जगह से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।


