
दरभंगा : बीते बुधवार (5अगस्त) कों मां श्यामा न्याय मंच के द्वारा माधवेश्वर परिसर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरुप मंदिर परिसर के बाहरी गेट पर एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसके तहत श्यामा मंदिर परिसर में व्याप्त कुव्यवस्था, अराजकता और कुछ व्यक्ति विशेष के कारण श्रद्धालुओं को हो रही असुविधाओं,परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मां श्यामा न्यास समिति के द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लूट खसोट की उच्च स्तरीय जांच तथा बिना निविदा के लाखों करोड़ों के भवन निर्माण के लिए न्यास समिति कोष से पैसा का निकासी की उच्च स्तरीय जांच सहित मां श्यामा माई परिसर का उत्कृष्ट रूप से स्वच्छ रख – रखाव तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अपनी 14 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया ।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही समाजसेवी प्रियंका झा ने उपस्थित मिडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा – श्यामा माई न्यास समिति के प्रभारी प्रबंधक तथा अध्यक्ष के मनमाने कार्यों के कारण, श्यामा माई परिसर में कुव्यवस्था चरम पर है। ये लोग अपने मन से कार्य नहीं करते, बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप तथा निर्देश पर ही कार्य करते हैं। जिस कारण अभी तक श्यामा माई में नवाह के बाद लगी साड़ी गोदाम में अग्निकांड का अभी तक जांच नहीं हुई है। श्यामा मंदिर परिसर में राजसभा सांसद संजय झा जी के तत्कालीन विधान पार्षद निधि से बना माँ श्यामा जानकी विवाह भवन बर्बाद हो रहा हैं वहाँ श्यामा थाली और श्यामा भोग का किचन और बोतल बंद पानी का गोदाम न्यास ने बना रखा है। धरना में उपस्थित लोकप्रिय युवा छात्र नेता दीपक झा ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा श्यामा मंदिर न्यास समिति में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप के कारण मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध आस्था का केंद्र मां श्यामा माई परिसर का विधि व्यवस्था ध्वस्त हों रहा हैं और श्रद्धालुओं को कठिनाई हों रहीं हैं। हमारी मुख्य मांग हैं की वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा जो मंदिर न्यास समिति में किसी भी दायित्व में नहीं है पर वह बैठक में उपस्थित रहते हैं और कार्यालय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं तथा प्रभारी प्रबंधक और अध्यक्ष को मिसगाइड करते हैं।साथ ही 6 महिने का वार्ड नवीन सिन्हा के साथ प्रभारी प्रबंधक और अध्यक्ष का मोबाइल सीडीआर की जाँच हो और उसको सार्वजनिक किया जाए। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। धरना में उपस्थित मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के अविनाश भारद्वाज ने कहा धार्मिक स्थलों में इस प्रकार की कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार दूर्भाग्यपूर्ण हैं इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हों।

इस अवसर पर प्रो. फूल बाबू टेकटरिया,रौशन कुमार झा,उज्जवल कुमार,दीपक झा,छात्र नेता विभूति झा अमन, गिरिश झा, कुणाल पांडे मिथिलावादी नेता विद्याभूषण,अभिषेक झा, दिनेश गंगानी,सुनील कुमार झा,राधवेंद्र झा जवाहर,पूर्व विजय,पूर्व विनोदानंद झा,दिलिप झा, अशोक सिंह, क्रांति सिंह, बिट्टू झा,राधा रमण झा, मुरारी चौधरी,मनीष झा, आशिष मिश्रा,राजु मंडल, गणेश मंडल,उपेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद रौशन झा, समाजसेवी संटू झा,राजेश कुमार,अमित कुमार, आशीष मिश्रा,संजय कुमार सिंह,संदीप कुमार, प्रदीप कुमार,बब्लू कामत, लालाबाबू यादव, सुनील पासवान, कुंदन झा, कैलाश पासवान, सागर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

न्याय मंच की 14 सूत्रीय मांग :
1. वर्तमान न्यास समिति के कार्यकाल में वित्तीय अनियमिताओं एवं बिना निविदा के सभी तरह के निर्माण कार्यों और न्यास समिति के बैंक खाते से हुई पैसे भुगतान की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
2. नवाह के बाद हुई श्याम माई न्यास समिति के कार्यालय परिसर स्थित साड़ी गोदाम में भीषण अग्निकांड की न्यायिक जांच हो।
3. न्यास समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों के आय व्यय के ब्यूरो को सार्वजनिक किया जाए। तथा न्यास समिति के प्रभारी प्रबंधक तथा अध्यक्ष के 6 महिने का CDR की जांच हो जिससे की पता चलें ये लोग किसके संरक्षण एवं सलाह पर यह कुव्यवस्था बनाएं हुए हैं और मनमानी कर रहें।
4. लगभग 75 वर्षीय श्यामा माई न्यास समिति के अक्षम प्रभारी लेखपाल सह प्रभारी प्रबंधक को अभिलंब बर्खास्त किया जाए। तथा न्यास समिति के अध्यक्ष जी के मनमाने रवैए पर रोक लगें।
5. राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी के द्वारा तत्कालीन विधान पार्षद निधि कोष से बने श्याम जानकी विवाह भवन से श्यामा थाली, श्यामा भोग के किचन तथा बोतल बंद पानी के गोदाम को अभिलंब हटाकर श्याम जानकी विवाह भवन का जीर्णोद्धार तथा वातानुकूलित करते हुए पुराने शुल्क पर श्याम भक्तों को उपलब्ध कराया जाए।
6. श्यामा माई परिसर में 6 विभिन्न जगहों पर श्याम भक्तों के लिए पेयजल हेतु वाटर कूलर परिसर में लगाया जाए। तथा स्त्री – पुरुष के लिए परिसर में 6 डीलक्स शौचालय का नव निर्माण किया जाएं।
7. वार्ड पार्षद श्री नवीन सिन्हा जी का न्यास समिति के कार्यालयी कार्या में अनावश्यक हस्तक्षेप, न्यास समिति के कर्मचारियों को निर्देशित करने पर प्रतिबंध सहित न्यास समिति की बैठक में प्रवेश वर्जित हों।
8. न्यास समिति के द्वारा श्यामा माई के उम्रदराज पुजारी एवं कार्यरत सभी कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हाजिर की छूट देते हुए इस वित्तीय वर्ष से कुशल मजदूरी दर के हिसाब से न्युनतम मजदूरी से कम वेतन नहीं दी जाय।
9. वर्तमान न्यास समिति को भंग करने का आवश्यक कार्रवाई की जाए। तथा न्यास समिति में धर्मशास्त्र के ज्ञाता एवं योग्य व्यक्तियों को स्थान दिया जाए।
10. मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की बैठक दिनांक 3/7/2025 के कंडिका संख्या (15) के आलोक में लिए गए निर्णय के तहत कर्मियों की सेवा (नियुक्ति) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अभिलंब योगदान करवाया जाए।
11. सभी पुजारी में कटघर ड्यूटी, गाड़ी पूजा, विवाह आदि पूर्व की भांति न्यास समिति के योग्य एवं वरीय सदस्यों की निगरानी में रोस्टर बांटा जाए, एवं भेदभाव नहीं किया जाए जिससे की व्यवस्था में एकरूपता बनी रहे।
12. श्यामा माई परिसर में नियमित हो रहे वाहनों की चोरी को देखते हुए एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी पूरे परिसर में लगाया जाए। तथा तालाब में डूबने की हो रही घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किया जाए।
13. चारो नवरात्रा से लेकर नवाह तक सभी कार्य निविदा आमंत्रित कर पारदर्शी तरीके से किया जाए।
14. न्याय समिति में प्रभारी सह – सचिव का दायित्व किसी अपर समाहर्ता को दिया जाए।
मांग पत्र की प्रति न्यास समिति के अध्यक्ष, सचिव सह जिलाधिकारी तथा अनुमंडलाधिकारी को समर्पित करते हुए पंद्रह दिनों का समय न्याय मंच द्वारा दिया गया। अन्यथा निर्णायक लड़ाई के लिए न्यास समिति तैयार रहे। विदित हो कि प्रभारी प्रबंधक के दुर्व्यवहार से खिन्न होकर उनको हटाने को लेकर न्यास समिति के अधिकांश पदाधिकारी और न्यासी सदस्य अध्यक्ष और सचिव सह जिलाधिकारी को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं।

