राष्ट्रीय

कपड़े उतारने छत पर गया था जवान, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय कांस्टेबल की मौत

डेस्क: कुशीनगर जिले में हनुमानगंज थाना परिसर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से रिक्रूट कांस्टेबल दीपक गुप्ता (23) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सूचना दी है।

पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल दीपक सुबह शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे कपड़े उतारने छत पर गए थे। इस बीच बगल से होकर गुजरे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गए।आनन-फानन में थाने के वाहन से अचेत पड़े सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुकर्हा ले जाया गया। जहां परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दीपक कुमार गुप्त मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाने के करमपुर बरसावां गांव के रहने वाले थे। 2024 बैच के सिपाही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *