अंतरराष्ट्रीय

मुसलमान करेंगे UK की सत्ता को कंट्रोल? 3 आंकड़ों में समझिए पूरी कहानी

डेस्क: ब्रिटेन की सियासत में आने वाले दिनों में मुसलमानों का प्रभाव बढ़ सकता है. यह चेतावनी मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने ने दी है. काउंसिल के मुताबिक 2029 के संसदीय चुनाव में 49 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव बढ़ सकता है. इसका एक कारण वोट देने की उम्र घटाने का फैसला बताया गया है. ब्रिटेन सरकार ने 16 साल के नागरिकों को वोट देने का अधिकार देने का फैसला किया है. अभी ब्रिटेन की 650 में से करीब 30 सीटों पर मुसलमानों का दबदबा है. इनमें से 3 ऐसी सीटें हैं, जहां पर 50 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स हैं. इनमें अगर 49 सीटें जुड़ती हैं तो संख्या बढ़कर 79 के करीब पहुंच जाएगी.

2021 के जनगणना के मुताबिक ब्रिटेन में 39 लाख मुसलमान रहते हैं. अधिकांश मुसलमान लंदन और वेल्स जैसे शहरों में रहते हैं. लंदन के मेयर सादिक भी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. ब्रिटेन में 45 प्रतिशत मुस्लिम आबादी 25 साल से कम उम्र की है. ब्रिटेन सरकार के मुताबिक 2011 से 2021 के बीच ब्रिटेन में 12 लाख मुसलमान बढ़ गए. जानकारों का कहना है कि इसी रफ्तार से अगर देखा जाए तो 2031 तक ब्रिटेन में 50 प्रतिशत मुसलमान हो जाएंगे. जो ब्रिटेन की कुल आबादी का करीब 10 प्रतिशत होगा.
मुसलमानों का दबदबा कैसे होगा, 3 प्वॉइंट्स
ब्रिटेन में संसद में कुल 650 सीटें हैं. 3 सीटों पर अभी मुसलमान 50 प्रतिशत से ज्यादा हैं. करीब 26 सीटों पर 20 प्रतिशत से ज्यादा हैं. यानी अभी तक मुसलमान 29 सीटों के समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. मुसलमान लेबर पार्टी को सपोर्ट करते हैं. इस वक्त ब्रिटिश संसद में कुल 25 सांसद मुस्लिम हैं.
मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन की रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल वाला नियम लागू होता है तो 49 सीटों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 10 हजार बढ़ जाएगी. पिछली बार यहां पर जीत हार का अंतर 10 हजार से कम था. यानी इन सीटों पर मुस्लिम प्रभावी हो जाएंगे. इस लिहाज से 2029 में 78 ऐसी सीटें होंगी, जहां जीत हार का फैसला मुसलमान करेंगे.
मुस्लिम युवाओं गाजा पार्टी यानी गाजा समर्थक नेताओं को लेकर क्रेज बढ़ा है. ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार पार्षदी जीतकर खूब आए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में गाजा समर्थक संसद भी पहुंच सकते हैं. ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *