अंतरराष्ट्रीय

20 मिनट में 7 धमाके, दुबई में ताबड़तोड़ हमलों से धुआं-धुआं हुआ शहर

डेस्क: दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कई धमाकों हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रात के आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि यह घटना किसी हमले का नतीजा थी या कोई औद्योगिक दुर्घटना।
इराक के समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर मिसाइल हमला किया गया। वहीं, ने कहा है कि ये ईरान की कायराना हिमाकत है।

वहीं, मेहर की रिपोर्ट में नासा की थर्मल इमेजिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि बंदरगाह से सटे एक गोदाम में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल ईंधन के भंडारण और ट्रांसफर के लिए किया जाता था।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों के बाद की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें रिहायशी इलाके के पास रात के आसमान में काला धुआं उठता दिख रहा है।
दुबई शहर के सेंटर से लगभग 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली, यूएई के अहम शॉपिंग हब में से एक है। यहां कृत्रिम द्वीपों का समूह ‘पाम जेबेल अली’ और दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित बंदरगाह के पास एक फ्री ट्रेड जोन है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आसानी से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *