वायरल वीडियो

वृद्धाश्रम में हुआ मुंबई के बड़े व्यापारी का निधन, नहीं पहुंची तीन में से एक भी बेटी, अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए, वीडियो कॉल पर देखी मुखाग्नि प्रक्रिया

ये चिता मुंबई में बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता की है. शिवचरण( 74) की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई. वे पिछले तीन साल से आश्रम में रह रहे थे. दो साल पहले इनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में निधन हुआ था. मंगलवार को जब शिवचरण कि मौत हुई तो आश्रम वालों ने इसकी सूचना उनकी तीनों टीचर बेटियों को दी.
लेकिन तीनों में से कोई बेटी नहीं आई. किसी ने कहा कि आने का टाइम नहीं है तो किसी ने कहा दूरी बहुत है. इतना ही नहीं, इन कलयुगी बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने को कह दिया . और जब मुखाग्नि देने की बात उठी तो उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया दिखाने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *