डेस्क:जयपुर, । पूर्व क्रिकेटर मदनलाल की जब पहली बार पंजाब में अच्छा क्रिकेट खेलने पर अखबार में फोटो छपा तब उनके पिता को पता चला कि उनका बेटा क्रिकेट खेलता है। मदन लाल ने सोमवार को यहां एसपीएल भारत कप टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण की घोषणा के समय प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, मैं शुरू में पंजाब में जालंधर में मैच खेलता था और उस दौरान अच्छे प्रदर्शन के कारण अखबार में मेरा फोटो छपा तो इतना अच्छा लगा कि वाकई मैं क्रिकेट खेल सकता हूं। उन्होंने कहा, जब पहली दफा अखबार में फोटो छपा उस समय मेरे पास में फोटो नहीं थी, जब दूसरे मैच में फिर अच्छ प्रदर्शन किया तो पूछा कि फोटा हैं क्या, मैंने पहले ही जेब में ही फोटो रख रखी थी और फोटा का पूछते ही मैंने फोटो दे दी और मेरी फोटो अखबार छपी। तब पहली दफा पिता को पता लगा कि मैं किक्रेट खेलता हूं। मदन लाल एसपीएल भारत कप क्रिकेट टूर्नामेंट लीग के कमिश्नर हैं

