डेस्क: जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर में तीन बहनों ने एक ही युवक ने विवाह कर राजा दशरथ की तीन रानियों का उदाहरण दिया है। ये तीन बहनें यूट्यूबर हैं और लड़का इनकी वीडियो बनाता है। इसका मतलब की लड़का इनका कैमरामैन है, जिसका नाम विकास उर्फ विक्की है। अभी 17 जुलाई को गांव के ही एक मंदिर में तीनों बहनों ने युवक से शादी रचाई है। बुधवार को जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।
दरअसल, जिले की कोतवाली हसनपुर के धौरिया गांव निवासी तीन यूट्यूबर बहनों ने अपने ही कैमरामैन के साथ शादी कर ली। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विकास उर्फ विक्कू तीन युवतियों के साथ फेरे लेते और उनकी मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहा है। इसके अलावा और भी कई फोटो और वीडियो में चारों साथ दिखाई दे रहे हैं।
शादी करने वाले चारों ने वीडियो बनाकर साफ संदेश दिया है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। तीनों बहनों को कहना है कि हमने बचपन से ही एक साथ रहने की कसम खाई थी और हम अलग नहीं रह सकते, इसलिए हमने विकास के साथ शादी की है और सब एक साथ रहेंगे। समाज क्या सोचता है, इसकी हमें परवाह नहीं है, क्योंकि राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं, तो हमने शादी करके क्या गलत कर दिया।
विकास से शादी करने वाली तीनों बहनों में दो सगी बहनें हैं, जबकि एक मौसेरी बहन है, जो पास के गांव में रहती है। एक बहन बीए की और दो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही हैं। विकास भी बीए की पढ़ाई कर रहा है, जो वहीं का निवासी है। इन सभी ने “एके 1990” नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा है जिसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। विकास इनके लिए कैमरामैन का काम करता है।
तीनों बहनों द्वारा एक ही लड़के से शादी करने से लड़कियों के परिजन व समाज के लोगों में नाराजगी है। वो इसे गलत मान रहे हैं। जबकि संज्ञान में आने के बाद थाना पुलिस ने भी चारों (सरोज, सावित्री, संतोष और विकास) को थाने बुलाया और पूछताछ की। चारों से उनके बालिग होने के सबूत भी देखे। चारों ने पुलिस से सहमति से शादी करने की बात कहते हुए खुश होने की बात कही। फिलहाल पुलिस में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत किसी तरफ से नहीं हुई है। फिलहाल शादी का यह मामला काफी चर्चा में है।

