दरभंगा: दरभंगा के आयकर चौराहा पर आज छात्रों, कलाकारों, लेखकों, संगीतकारों और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले में न्याय की मांग की और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध जताया।
उनका कहना है कि शिक्षा के अधिकार से समझौता नहीं किया जा सकता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान ‘शिक्षा बिकाऊ नहीं, अधिकार है’ और ‘हम न्याय चाहते हैं’ जैसे नारे लगाए गए।”

