अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का हुआ अभिनंदन

– लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रुप के आई एम द वेस्ट “थ्री इन वन” मेगा इवेंट

– जनेश्वर पार्क में हुआ अभिनंदन, सिंगिंग कॉन्टेस्ट एवं जन्मदिन-वैवाहिक वर्षगाँठ

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान)। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड (LCWW) द्वारा आयोजित आई एम द वेस्ट “थ्री इन वन” मेगा इवेंट पद्मश्री डॉ अनिल रस्तोगी का अभिनंदन हुआ। आई एम द वेस्ट “थ्री इन वन” मेगा इवेंट में अभिनंदन, सिंगिंग कॉन्टेस्ट एवं सदस्यों के जन्मदिन-वैवाहिक वर्षगाँठ का बेहतरीन संयोजन किया गया।
जनेश्वर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम
पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का शानदार नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ रस्तोगी ने विज्ञान, रंगमंच एवं सामाजिक जीवन की अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहाकि लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा समाज एवं संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस संस्था की आत्मीयता और पारिवारिक भावना हर किसी को प्रभावित करती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गार्गी द्विवेदी द्वारा मनोहारी गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात नीरजा शुक्ला, मधु श्रीवास्तव, विभा शुक्ला एवं ज्योति प्रकाश ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निधि निगम की संगीतमय प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का स्वागत करते हुए LCWW के एडमिन एवं इवेंट डायरेक्टर डॉ. राजीव सक्सेना ने उन्हें विज्ञान, रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र की एक बहुआयामी एवं प्रेरणादायी विभूति बताया। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड परिवार की ओर से डॉ. राजीव सक्सेना, कैलाश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
LCWW के संस्थापक सुनील मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. रस्तोगी विज्ञान और कला के अद्भुत संगम हैं तथा उनकी सादगी, समर्पण और आजीवन कर्मनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कनाडा से वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ला तथा अमेरिका से शोएब कुरैशी ने भी अपने संदेशों में डॉ. रस्तोगी को पद्मश्री सम्मान मिलने को पूरे लखनऊ के लिए गौरव का विषय बताया।
इसके पश्चात विवेक शुक्ला द्वारा संचालित संवाद सत्र में कुमकुम धर, डॉ. मीनू खरे, डॉ. रवि भट्ट, श्रीमती पद्मा गिडवानी एवं डॉ. उमा राय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. रस्तोगी के साथ अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। इसमें डॉ. देवेश चन्द्र पाण्डेय, पुनीता पाण्डेय एवं इन्दु सारस्वत सहित अनेक विशिष्ट अतिथि तथा LCWW के वरिष्ठ सदस्य साक्षी थे।
इवेंट के दूसरे चरण में प्रयोजन निदेशक डॉ. विश्वास वर्मा के निर्देशन में “I’m the BEST” Singing Contest Season-5 के Episode-2 (Preliminary Round) का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विनोद प्रसाद एवं निधि निगम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंडपम हॉल के जीवंत मंच पर 18 प्रतिभागियों ने सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की भरपूर सराहना अर्जित की।
अंतिम चरण में मधु श्रीवास्तव एवं नीरजा शुक्ला के संयोजन में सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. विश्वास वर्मा, विवेक शुक्ला, तृप्ति पाण्डेय एवं युवा अक्षत शर्मा ने किया।
वहीं, अनिल शुक्ला (जूनियर), कैलाश कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, दीपक भाटिया, विभा शुक्ला एवं शिखा श्रीवास्तव सहित अनेक समर्पित स्वयंसेवकों ने भूमिका अहम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *