स्थानीय

दरभंगा: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, शादी के एक साल बाद संदिग्ध मौत

दरभंगा:(सुरज ठाकुर)। जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर वार्ड संख्या 4 में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान निरसी देवी, पति मुख्तार महतो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता का शव घर के एल्वेस्टर की छत से लाल दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में गर्दन पर लाल दुपट्टे का कसाव, पेट फूला हुआ तथा हाथ की उंगलियां लाल होने की बात सामने आई है।

मृतका के भाई अजय कुमार महतो ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। पति चेन्नई में रहते हैं, जबकि घर में केवल सास मौजूद थीं, जो घटना के समय दूसरे कमरे में थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *