दरभंगा

हाइवा की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान DMCH में तोड़ा दम

दरभंगा:(सुरज ठाकुर) जिले के बिसनपुर थाना क्षेत्र के दिलाही गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तारालाही स्कूल के पास बाइक से जाते समय उनकी हाइवा से टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक अभिषेक कुमार अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए राजमिस्त्री का काम करते थे। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *