अभियान के दौरान आमजन को मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा समूह से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु आम नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। मानव तस्करी एवं बाल शोषण जैसे अपराधों के विरुद्ध सजग रहने हेतु भी लोगों को प्रेरित किया गया।

