उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को को दी धमकी, “हाथ लगाया तो मरवा दूंगी” दूल्हे ने प्रेमी के साथ भेजा अपनी दुल्हन!

उत्तर प्रदेश:  यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दुल्हे को धमकी दे डाली कि अगर हाथ लगाया तो हत्या करा देगी। उधर, डरे सहमे पति ने दुल्हन के आशिक को बुलाया और उसके साथ भेज दिया। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

यह मामला मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी से थोड़ा मिलता जुलता है। हापुड़ निवासी एक युवक की शादी हाल ही में मेरठ निवासी युवती से हुई। सुहागरात पर ही नवविवाहिता ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है, अगर हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी। यह सुनते ही पति हैरान रह गया। नवविवाहिता के परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं की। आखिरकार शादी के तीन दिन बाद पति ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसे युवती को सौंप दिया। शुक्रवार को युवक और उसका पिता महिला थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताते हुए भविष्य में उनके साथ कोई घटना न हो इसे लेकर गुहार लगाई।

 

9 दिन पहले ही हुई थी शादी

 

महिला थाने में शुक्रवार को पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी, उनके बेटे से 25 जून 2026 को हुई थी। महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में युवती के पति ने बताया कि सुहागरात में ही दुल्हन ने उससे कह दिया कि वह किसी और की अमानत है और उस पर सिर्फ उसी का हक है। इसके बाद से वह लगातार फोन पर किसी से पूरे परिवार के सामने बात करती थी। नवविवाहिता ने धमकी दी कि अगर उसको हाथ लगाया तो वह हत्या करा देगी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि इस बारे में जब युवती के परिजनों को फोन पर बताया तो उन्होंने कह दिया कि हमारी बेटी को यहां छोड़ जाओ। युवक पक्ष के लोगों ने इस तरह भेजने से मना कर दिया। युवक ने बताया कि 25 जून को शादी हुई और 28 जून को उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

 

दुल्हन को था किसी और से प्यार

 

इस मामले में महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, जबकि परिजनों ने शादी हापुड़ में करा दी। भविष्य में कोई घटना न हो, इसके लिए युवक ने थाने पहुंचकर सूचना दी। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दोनों पक्षों का मामला शांति से निपट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *