उत्तर प्रदेश के आगरा में रूबी ने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर उसकी लाश बाथरूम में दफना दी। इसके बाद थाने पर जाकर पति के मिसिंग होने की एप्लीकेशन दे दी। करीब 45 दिन तक पुलिस की जांच चली। आखिरकार मामला खुल गया। रूबी पकड़ी गई। फर्श तोड़कर पति की लाश निकाली गई।

