उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तीन बच्चों की मां द्वारा अपने दगाबाज प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ जाने का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी के मुकर जाने के बाद उसने तीन दिन पहले पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी. जब स्थानीय पुलिस ने आरोपी प्रेमी पर कोई ठोस कानूनी एक्शन नहीं लिया तो आज आक्रोशित माशूका ने विरोध स्वरूप टावर से छलांग लगाने की चेतावनी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा.

