उत्तर प्रदेश

चढ़ावा चोरी करने वाले श्रीराम से बच नहीं पाएंगे, प्रभु की निगाह में दोषी साबित होंगे: अवधेश प्रसाद

डेस्क:लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामला, ओमप्रकाश राजभर के ट्वीट, मदरसा जांच और धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह पूरा मामला अब देशव्यापी हो गया है और अगर यह कहा जाए कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है, तो गलत नहीं होगा; क्योंकि भगवान में आस्था रखने वाले लोगों और ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। यह संख्या किसी एक गांव, शहर, जिले या राज्य तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश और यहां तक कि देश के बाहर से भी है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दरबार में चोरी की गई है। मेरी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के दरबार से बड़ा कोई दरबार नहीं है। जहां करोड़ों लोगों की आस्था पर सवाल हो वह छोटा नहीं होता। कई वर्षों से ये खेल चल रहा है। किसी मामूली शख्स की हिम्मत तो इस खेल में होगी नहीं। साधारण व्यक्ति इसको पचा नहीं पाएगा। इस मामले में भाजपा की ओर से कितनी भी सफाई दी जाए, वो खुद को पाक-साफ बनाने में सफल नहीं हो पाएगी।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह जगजाहिर है कि कितना सोना, हीरा, नोट और जमीन का मामला रहा। इतना बड़े मामले को साधारण आदमी पचा नहीं पाएगा। बड़ी जिम्मेदारी वाले लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। वे लोग प्रभु से बच नहीं पाएंगे। प्रभु की निगाह में ये निर्दोष नहीं होंगे।
ओम प्रकाश राजभर की ओर से सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के बयानों का कोई मतलब नहीं है। उनके सभी आरोप निराधार और तथ्यों से परे हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अयोध्या का मामला है। प्रभु श्रीराम की कृपा और मतदाताओं ने हमको सांसद बनाया है। प्रभु श्रीराम की मर्यादा को भाजपा ने खत्म कर दिया है। मेरी कोशिश है कि प्रभु की मर्यादा कलंकित न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *