दरभंगा

कुलपति ने की विभागाध्यक्षों के साथ बैठक पाठ्यक्रमों पर हुई विशेष चर्चा

दरभंगा।:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के आलोक में तैयार चार वर्षीय शास्त्री पाठ्यक्रम पर विशेष फोकस रहा। इसी क्रम में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है। रजभवन के दिशा निर्देश के अनुसार सभी शैक्षणिक कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से ससमय सम्पादित करना है। महाविद्यालयों में भी वर्ग संचालन व अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाना है। इसके लिए हमलोगों को सतत प्रयास करते रहना है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि विभागाध्यक्षों ने भी कुछ बुनियादी सवालों को उठाया जिसे कुलपति ने वहीं हल कर दिया। विभागाध्यक्षों में प्रो दिलीप कुमार झा, डॉ सीताचरण झा, डॉ रामनिहोरा राय, डॉ ध्रुव कुमार मिश्र, डॉ धीरज पांडेय, डॉ संतोष पासवान के अलावा कुलसचिव डॉ दिनेश कुमार झा, एफओ डॉ पवन कुमार झा समेत ओएसडी शैक्षणिक डॉ रामसेवक झा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *