
दरभंगा। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में औसतन लगभग 180 रुपये की कमी किए जाने का स्वागत करते हुए इसे आम लोगों, छोटे व्यापारियों, होटल,रेस्तरा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत बताया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिना किसी विलंब के सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का काम किया है। श्री सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा मोदी सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत मिले, उसका लाभ देश की जनता तक शीघ्र पहुंचे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की गई यह कमी इसी जनहितकारी सोच का प्रमाण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के लोकप्रिय नेता ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सशक्त आवाज बन चुके हैं। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ उनकी टेलीफोन पर हुई बातचीत इस बात का प्रमाण है भारत अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए हुए है और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान क्षेत्रीय परिस्थितियों के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से उठाया।
