अन्य

अक्टूबर में वक्री होंगे बुध, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

डेस्क: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क-वितर्क और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है या वे उल्टी चाल में चलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी निर्णय लेने की क्षमता, बोली और पैसों के लेन-देन पर पड़ता है। अक्टूबर 2026 के महीने में बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार की इस उल्टी चाल से जहां कुछ राशियों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे, वहीं 3  राशियां ऐसी हैं जिन्हें बेहद सर्तक रहने की जरूरत हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें इस दौरान सावधानियां बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि 
बुध आपकी ही राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए बुध का वक्री होना आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है।  कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट या दस्तावेज  बिना ठीक से पढ़े साइन न करें। पैसों से जुड़े बड़े फैसले अभी टाल देना ही बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। वाणी में उग्रता आ सकती है, इसलिए अपनों से बातचीत में संयम रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव ही हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत और काम दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। जो काम बहुत आसान लग रहे थे, उनमें भी आखिरी वक्त पर अड़चन आ सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ लेन-देन में पारदर्शिता रखें। अत्यधिक सोच-विचार और ओवरथिंकिंग के कारण अनिद्रा और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वक्री बुध खर्चों में बढ़ोतरी और रिश्तों में थोड़ा तनाव ला सकते हैं। अचानक ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनसे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान किसी को भी उधार पैसा देने से बचें, वरना वह वापस मिलना मुश्किल हो जाएगा। परिवार में किसी छोटी सी बात पर बहस बड़े विवाद का रूप ले सकती है। वाहन चलाते समय और नया निवेश करते समय सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *