
दरभंगा। 1 जुलाई को सम्पूर्ण भारत में ‘राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डाक विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाती है। बारिश हो, धूप हो, बाढ़ हो या कोहरा आवश्यक सूचना व संदेशों को सही स्थान तक पहुंचा कर राष्ट्र सेवा करने वाले डाक विभाग के जीडीएस,बीपीएम, एबीपीएम, पोस्टमैन, डाकपाल एवं अधिकारी वर्ग ही भारत की डाक सेवा की रीढ़ हैं। कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना घर-घर पेंशन, डीबीटी एवं पार्सल पहुंचाने वाले हमारे डाक योद्धा वास्तविक ‘फ्रंटलाइन वर्कर’ हैं। विशेषकर ग्रामीण डाक सेवक साथी, जो सबसे कम पारिश्रमिक में गांव-गांव की डोर-टू-डोर सेवा करते हैं, वे इस दिवस के असली हकदार हैं। हम चिट्ठी नहीं, रिश्ते पहुंचाते हैं। हम पार्सल नहीं, उम्मीद पहुंचाते हैं। सभी डाक कर्मियों को पुनः ‘राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। मौके पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी,राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ,डाकिया एवं एमटीएस के प्रमंडलीय मंत्री मिथिलेश यादव, राजेश कुमार,रूप नारायण यादव ,संतोष कुमार सिंह,गुलाब पासवान आदि मौजूद रहे।
