राष्ट्रीय

कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

डेस्क:पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे रूरल पुलिस ने रविवार को मर्डर सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए पुलिस सिया गोयल और उसके कथित लवर चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले की उसी पहाड़ी पर ले गई, जहां से उन्होंने केतन को धकेलकर मौत के घाट उतारा था। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ठीक उसी जगह पर लेकर गई, ताकि 18 जून को हुए इस खौफनाक मर्डर के पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को एक साथ जोड़ा जा सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा, स्पॉट पर जाकर समझी पूरी टाइमलाइन
पुणे रूरल पुलिस के सुपरिटेंडेंट संदीप सिंह गिल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आरोपियों को लोहागढ़ किले के उसी सटीक पॉइंट पर ले जाया गया था जहां से केतन को नीचे गिराया गया था। पुलिस वहां पूरा सीन रीक्रिएट कर रही है कि उन्होंने कौन सा रास्ता लिया, दोनों आरोपी कहां पर खड़े थे, उन्होंने केतन को कैसे घेरा और पूरी वारदात को किस तरह अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने इस घटना से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *