अन्य

रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा द्वारा पीड़ित मानव, समाज की सेवा में हमेशा से रहे है आगे

दरभंगा। जिला अंतर्गत केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत ,वार्ड नंबर 9 भाया पिंडारुच गांव में कुछ दिन पहले भीषण आग की चपेट से तीन घर जलकर खाक हो गए, जिसकी जानकारी रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा शाखा को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सह अध्यक्ष श्री कौशल कुमार एवं आपदा प्रबंधन उपसमाहर्ता सलीम अख्तर के दिशा निर्देश में रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा की टीम कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार एवं संरक्षक नीरज खेरिया के अगुवाई में कोठिया पंचायत के लिए रवाना हो गई। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवार से मिलवाए एवं उनकी पीड़ा देखकर सभी सदस्य गण मर्माहत हो गये । कुछ लोग झुलस भी गए थे जिनका उपचार डॉ राम बाबू खेतान राज्य प्रतिनिधि के द्वारा भी किया गया। और फिर उन्हें घरेलू उपकरण भी दिया गया। आग की लपटें इतनी तेज थी की आस पास के बड़े बड़े पेड़ को जला दिया ,तीन परिवार के घर जल के खाक हो गए ।

ऐसी विषम परिस्थितियों में रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा के सदस्यों ने अपनी भूमिका बढ़ चढ़ के निभाये एवं पीड़ित परिवार के घाव पर मरहम लगाने का काम किए। संरक्षक आतम सर्राफ ने बताया सावधानी से रसोई में खाना बनाए एवं खाना बनाकर तुरंत आग पूर्णरूपेण बुझा दे तो ऐसी आपदा से बच सकते है।

कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य राज कुमार पासवान, दिनेश यादव, राहुल पासवान की भूमिका अग्रणी रही। विधायक मुरारी मोहन झा ने भी सभी सदस्यों को साधुवाद दिया और कार्य की प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *