मनोरंजन

5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में आई चोट… 14 दिन ICU में रहे Tinnu Anand, अब खुद बताया कैसी है उनकी तबीयत ?

डेस्क: जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता टिन्नू आनंद, जो गिरने के कारण 5 पसलियों के टूटने और फेफड़े में चोट लगने से घायल हो गए थे, ने बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ठीक हो रहे हैं। आनंद को गुरुवार को मुंबई के उपनगर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद उन्हें वहां के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्मों जैसे कालिया, शहंशाह, मैं आजाद हूं और मेजर साहब के निर्देशन के लिए मशहूर आनंद ने PTI को बताया, “मैं 14 दिनों के बाद घर आ गया हूं और अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे तब तक बिस्तर पर आराम करना है, जब तक कि डॉक्टर यह न कह दें कि ‘अब आप बाहर जा सकते हैं।
कैसे लगी एक्टर को चोट ?
81 वर्षीय निर्देशक ने बताया कि वे अपने घर पर ही गिर गए थे। मैं रात में चल रहा था और लाइटें बंद थीं, तभी अचानक मैं गिर गया और उसके बाद सो गया। अगली सुबह मुझे पता चला कि मुझे फ्रैक्चर हुआ है इसलिए मेरी बेटी मुझे अस्पताल ले गई।
CT स्कैन के बाद पता चला कि मुझे 5 फ्रैक्चर हुए हैं। मुझे याद नहीं कि मैंने वह समय कैसे बिताया, लेकिन अब मैं ठीक हूं। अग्निपथ, खिलाड़ी, दामिनी, कोहरा, क्रांतिवीर, त्रिमूर्ति, चाइना गेट, साथिया, ब्लफमास्टर, साहो और मेरी क्रिसमस जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाने वाले आनंद को डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है और वे घर पर ही फिजियोथेरेपी ले रहे हैं।
आनंद ने कहा, “मैं घर पर आराम कर रहा हूं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने वे दक्षिण भारतीय भाषाओं की अपनी दो फिल्मों पर काम शुरू कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *