डेस्क: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर खबरों में हैं क्योंकि कोमल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशनल फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कोमल रानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के बाद, उनके पर्सनल रिलेशनशिप की अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ लिया है।
कोमल रानी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
तस्वीरों में दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। कोमल ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया, “रूपा की खूबसूरत झलकियां”। तस्वीरों में गोविंदा सफेद ब्लेजर, काली पैंट और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं, जबकि कोमल ने पर्पल ब्लाउज के साथ लैवेंडर साड़ी पहनी हुई है। कई तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
काफी समय से हो रहीं गोविंदा और कोमल के अफयेर की चर्चा
गौरतलब है कि गोविंदा और कोमल के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सितंबर में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में एक साथ माथा टेकते देखा गया था, जिसे गोविंदा ने फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ी एक विजिट बताया था। उन्होंने कहा था कि कोमल के साथ उनका रिलेशनशिप पूरी तरह से प्रोफेशनल है। दूसरी तरफ, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस मामले पर कड़ा हमला करते हुए गोविंदा को कोमल का “शुगर डैडी” कहा था और दोनों पर शादी करने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया था। जवाब में कोमल रानी ने सुनीता का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम पर लिखा था कि “पहले से टूटे हुए घर को कोई नहीं तोड़ सकता” और सुनीता पर सहानुभूति पाने के लिए ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया था।
दोनों की साथ में तस्वीरें देख भड़की राखी सावंत
जैसे ही कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा संग तस्वीरें पोस्ट की तो राखी सावंत गुस्से से भड़क उठीं और उन्होंने गुस्से वाले इमोजी भी कमेंट किए। यह पहली बार नहीं है जब राखी को गुस्सा आया है। इससे पहले भी उन्होंने कोमल रानी को खूब खरी खोटी सुनाई है और सुनीता आहूजा का साथ दिया है।


