
दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 75 गैस एजेंसियों के द्वारा बुकिंग के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से एलपीजी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है। जिलाधिकारी, कौशल कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। जिलेवासियों से अपील किया अपनी बारी का इंतजार करें,अफवाहों पर ध्यान न दें,नियमानुसार सभी ग्राहकों (उपभोक्ताओं) को ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा रही है। जिला में को 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 4 हजार 605 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया। दरभंगा सदर अनुमण्डल में 2570, बेनीपुर अनुमण्डल में 967 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1068 शामिल है। इस प्रकार जिले में 23 जून को 09 हजार 924 एलपीजी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। उन्होंने बताया 25 जून को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 13482, बेनीपुर अनुमण्डल में 615 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4375 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जन-सम्पर्क, सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 2 से 3 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है। मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।
