दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी से 62 किलो से अधिक चांदी लूटने के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा के नगर महामंत्री विशाल कुमार महासेठ उर्फ विक्की भी शामिल हैं।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से 62 किलो 195 ग्राम चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये बताई गई है। बरामद चांदी में 56 मुकुट और एक चांदी का बिस्किट शामिल है।
गौरतलब है कि विशाल महासेठ पुष्पम प्रिया और जनसुराज उम्मीदवार रहे पूर्व डीजीपी आरके मिश्रा के कार्यक्रम में कॉलर पकड़ने की घटना को लेकर भी चर्चा में आए थे।
पुलिस के मुताबिक, विशाल महासेठ पर चांदी लूट की साजिश रचने और लाइनर की भूमिका निभाने का आरोप है। मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
आशुतोष झा रॉकी


