
दरभंगा। जन सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, डॉ शोएब अहमद खान ने पटना मे आयोजित कैंडल मार्च कार्यक्रम के मौके पर भाग लिया। और कहा की सत्ता के अहंकार और सिस्टम की मनमानी के खिलाफ अब बिहार चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने बताया भोजपुर के भरत भूषण तिवारी मामले में कथित फेक एनकाउंटर को लेकर न्याय की मांग के साथ आज पटना के कारगिल चौक पर जन सुराज परिवार ने कैंडल मार्च निकालकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा सवाल पूछना हमारा अधिकार है, जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
