
दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला गंगा समिति द्वारा योग कार्यक्रम के बाद जल संरक्षण का संकल्प लिया गया और युवा शक्तियों से इस पुण्य कार्य हेतु युवाओं से आगे आने का आह्वाहन किया गया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने उपरोक्त बातें कही। सांसद डा ठाकुर के साथ साथ राज्यसभा सांसद डा धर्मशिला गुप्ता जिला पदाधिकारी कौशल कुमार डीडीसी नगर आयुक्त सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों तथा उपस्थित युवाओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ सेल्फी भी लिया। मौके पर आयोजन स्थल पर पानी के बरे घट में जल देकर जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा कि जब तक जलस्रोतों को जीवंत नहीं रखा जाएगा तब तक धरती को ज्यादा दिनों तक बचाया नहीं जा सकता।
