अन्य

वरीय पदाधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण 22 जून को 22 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 75 गैस एजेंसियों के द्वारा बुकिंग के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से एल.पी.जी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया एल.पी.जी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है। किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता एल.पी.जी गैस से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *