
दरभंगा। रविवार को विश्व योग दिवस पर दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर में डाक कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
योग कार्यक्रम में डाकपाल मो. आशफी, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी, राकेश कुमार चौधरी, मो.मुमताज रहमानी, मोतीलाल महतो,विनय कुमार, कुमारी रीता, रामबाबू यादव,सुधीर कुमार चौधरी,संतोष कुमार सिंह,राम प्रसाद राम,वीरेंद्र कुमार,संतोष झा,सूर्य नारायण यादव,मनोज कुमार राम सहित अन्य डाक कर्मियों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन किए।
इस अवसर पर राज किशोर सहनी ने कहा “योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। डाक विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में योग उनके लिए तनावमुक्ति एवं ऊर्जा का माध्यम है। डाक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
