अन्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, कादिराबाद में योग शिविर का आयोजन

दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, कादिराबाद में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं रुचि का परिचय दिया। योग शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक कुमार श्री आनंद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है तथा पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ साह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं निशा, आरती, मुस्कान, दीपिका, सिमरन, अनिका, खुशी, भाव्या, भावना सहित अन्य विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने योग प्रशिक्षक कुमार आनंद एवं सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *