अन्य

दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला गंगा समिति की सहभागिता, सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दी शुभकामनाए

दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रांगण में जिला गंगा समिति के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं,छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता,दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर,जिलाधिकारी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में जिला गंगा समिति की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। प्रतिभागियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र के साथ सेल्फी लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *